{"_id":"5c992169bdec221414548672","slug":"woman-beaten-to-protest-against-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल उखाड़ने के विरोध पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल उखाड़ने के विरोध पर महिला को पीटा
Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
woman beaten
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की बैगन की फसल उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद निर्वस्त्र भी कर दिया। आरोप है कि उसके गुप्तांग में डंडा डालने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से परेशान पीड़िता ने सोमवार को एसपी से शिकायत की।
कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि गांव में ही उसका खेत है। इसमें बैगन की फसल लगा रखी है। पीड़िता की मानें तो 19 मार्च को पड़ोस के तीन दबंगों ने रंजिशन उसकी फसल उखाड़ दी। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। महिला के कपड़े फाड़ डाले। निर्वस्त्र हालत में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया कि हमलावरों ने पास में ही रखे फावड़े का डंडा निकालकर उसे गुप्तांग में डालने का प्रयास किया। इससे निजी अंग में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। इल्जाम है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।