फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman beaten for dowry, taken out of the house

दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला

Fri, 03 Apr 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten for dowry, taken out of the house
दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

करारी के हिसामपुर गांव का मामला, चार पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिसामपुर गांव की सासरा पत्नी इकरार ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले पड़ोसी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो गुरुवार सुबह ससुरालीजनों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोबीन, अजलम, अशोक व सहबान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed