फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wolf-like animal was beaten to death by the villagers, the forest department filed a complaint in the police

Kaushambi : भेड़िया जैसे दिखने वाले जानवर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, वन विभाग ने थाने में दी तहरीर

Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

रामदास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। मंगलवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई तो मौके पर पहुंची टीम ने पहुंची टीम ने जांच कर ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
wolf-like animal was beaten to death by the villagers, the forest department filed a complaint in the police
ग्रामीणों जानवर को पीटकर मार डाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करारी क्षेत्र के नेवारी गांव बुधवार की देर शाम फिर जानवर दिखाई दिया। भेड़िये की दहशत में जी रहे ग्रामीणो ने भेड़िया जैसे दिखने वाले एक जानवर को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस को वन्य जीव हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


करारी कोतवाली के नेवारी गांव के ससुर खदेरी नदी के पास मंगलवार को शिवकरन के तीन साल के बेटे प्रियांश व रामदास के ऊपर एक जानवर ने हमला कर दिया था। इसके अलावा  मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिवबाबू (22) पुत्र गंगादीन के ऊपर भी जानवर ने हमला किया। रामदास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई तो मौके पर पहुंची टीम ने पहुंची टीम ने जांच कर ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। डीएफओ राम सिंह यादव का कहना है कि सूचना पर नेवारी गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी के पास वन विभाग की टीम भेज दी गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। शाम को विशेषकर बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने भेड़िया की जगह एक वन्य जीव को मार डाला है। ग्रामीणो के खिलाफ केस दर्ज के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed