फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Without vaccination, malnutrition is not possible to remove

टीकाकरण के बिना कुपोषण दूर करना संभव नहीं

Wed, 08 Jul 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 08 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Without vaccination, malnutrition is not possible to remove
चायल (ब्यूरो)। कुपोषण को दूर करने में मिशन ‘इंद्रधनुष’ कारगर साबित होगा। बगैर टीकाकरण के कुपोषण की रोकथाम नहीं की जा सकती। इसलिए लोगों को जागरूक कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। ये बातें डीएम अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को मीरपुर गांव में मिशन इंद्रधनुष के सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन


बता दें कि जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण के कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी है। योजना की कामयाबी के लिए गांव-गांव में सेंटर भी खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को चायल तहसील के मीरपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मिशन इंद्रधनुष का सेंटर खोला गया। इसका शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहाकि अधिकारी और कर्मचारी मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए शिद्दत से जुट जाएं। गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करे।
विज्ञापन


कुपोषण और टीकाकरण नहीं कराने से होने वाली जानलेवा बीमारियों की जानकारी दें। वहीं लोगों को समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ राजकुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मुक्तेश द्विवेदी के अलावा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, एएनएम और मिशन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed