{"_id":"60297da48ebc3ee95457b444","slug":"without-fastag-vehicles-will-pay-more-than-two-times-fine-at-sihori-toll-plaza-kaushambi-news-ald2992596131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिना फास्टैग लगे वाहनों से लिया जाएगा दोगुना चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिना फास्टैग लगे वाहनों से लिया जाएगा दोगुना चार्ज
विज्ञापन
without fastag vehicles will pay more than two times fine at sihori toll plaza
- फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। सिहोरी टोल प्लाजा पर अब बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना चार्ज लिया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है। टोल की सभी लाइनों को फास्टैग की सुविधा से लैश कर दिया गया है। टोल की दोनों साइड पर चल रही कैश लाइन को भी बंद कर दिया जाएगा।
सिहोरी टोल के मैनेजर जीबी चतुर्वेदी ने बताया कि 15 फरवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना चार्ज लिया जाएगा। मैनेजर के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस बाबत गाइड लाइन जारी कर दी है। फास्टैग की व्यवस्था पिछले साल से शुरू है। जनवरी से यह व्यवस्था लागू होनी थी। इसके बाद भी तमाम वाहनों में फास्टैग नहीं लगे होने के कारण सरकार ने 45 दिन का वक्त बढ़ा दिया था। जिसके अनुसार15 फरवरी से मोहलत समाप्त हो रही है। सोमवार से टोल के दोनों ओर बनी कैश लाइन बंद कर दी जाएगी।
सभी लेन में फास्टैग की सुविधा करा दी गई है। ऐसे में अगर कोई वाहन बिना फास्टैग के निकलेगा तो उससे दोगुना चार्ज लिया जाएगा। टोल मैनेजर के मुताबिक करीब 80 फीसदी वाहनों में फास्टैग लग चुका है। 20 फीसदी वाहन अभी बिना फास्टैग के चल रहे हैं। ऐसे में ये वाहन अगर टोल से गुजरते हैं तो उनसे दोगुनी फीस जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
275 में बनेगा एक माह का लोकल पास
भरवारी। सिहोरी टोल प्लाजा के मैनेजर जीबी चतुर्वेदी ने बताया कि टोल से लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन स्वामियों के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक छोटे वाहन मालिकों के लिए एक माह का पास 275 रुपये का बनेगा, लेकिन उन्हें भी वाहन में फास्टैगलगवाना होगा। बिना फास्टटैग लगे वाहनों का पास नहीं बनेगा।