{"_id":"949abc724df08fbf03f996d4624e7c1b","slug":"without-education-there-is-no-development-of-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। शिक्षा के बिना किसी भी व्यक्ति अथवा समाज का विकास संभव नहीं है। आधुनिकता के इस युग में तरक्की का एक मात्र रास्ता शिक्षा है। इसलिए सभी को छात्र जीवन में सारे काम छोड़कर केवल पढ़ाई में लगन लगानी चाहिए। यह बातें एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने शुक्रवार को करारी के रिजवी कॉलेज की स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
बता दें कि करारी कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज के संस्थापक डॉ. अख्तर हसन रिजवी का शुक्रवार को जन्म दिवस था। उनके जन्म दिन को कॉलेज के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक एसए पंकज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाने के साथ ही केक काटकर किया। एसपी ने कहाकि प्रथम गुरू माता और पिता होते हैं। बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए सभी अभिभावकों को घर पर अपने लाडले की पढ़ाई का ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने की सीख भी दी। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोलावेरी डांस कर तालियां बटोरी और देवा श्री गणेशा की धुन पर धमाल भी मचाया। कॉलेज प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने बच्चों की प्रस्तुति की तारीफ करते हुए उन्हें खेलकूद और कलाओं का ज्ञान अर्जित करने के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर डॉ. आईए आजमी, लुब्ना रिजवी, आलोक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र द्विवेदी समेत कॉलेज के समस्त अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।