फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   With the onset of winter, the Khadi market has become hot.

Kaushambi News: सर्दी शुरू होते ही खादी के बाजार में आई गर्मी

Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the Khadi market has become hot.
मंझनपुर के खादी की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
वैसे तो हर मौसम में खादी कपड़ों की मांग रहती है लेकिन सर्दी आते ही खादी के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। खास बात यह है कि खादी में भी कपड़ों की वैरायटी तो हैं। साथ ही जनवरी माह तक 30 फीसद तक छूट भी मिल रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में खादी की सदरी, कंबल, रजाई और मफलर आदि की बिक्री खूब हो रही है। सर्दी को देखते हुए दुकानदारों ने माल का स्टाॅक कर लिया है। भैला मकदूमपुर के 70 वर्षीय श्याम प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह शुरू से ही खादी का कपड़ा पहनते हैं। उन्हें खादी का कपड़ा काफी पसंद है।
विज्ञापन

करारी के रामा वर्मा ने बताया कि खादी का कपड़ा हर मौसम में अच्छा होता है। खादी के कपड़े पहनने का आज भी चलन है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आज भी स्वेटर की बजाय सदरी पहनते हैं। कई लोग तो खादी का कुर्ता-पैजामा व शर्ट भी बनवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिया सर्दी में गर्म, गर्मी में रहता ठंडा
दुकानदार राज नारायण सिंह ने बताया कि मंझनपुर में उनकी दुकान करीब 20 साल से है। खादी के कपड़े कई तरह के आते हैं। कटिया नाम का कपड़ा सर्दी में गर्म रहता है। जबकि गर्मी के समय ठंडा रहता है। यह 1500 रुपये मीटर बिकता है। इसी तरह से मटका नाम के कपड़े की भी खूब बिक्री होती है। यह 1200 मीटर मिलता है।
दुकानदार हरि नारायण सिंह ने बताया कि सभी सीजन में खादी के कपड़ों की मांग रहती है। दुकान पर सूती खादी, पॉली खादी, गमछा, रुमाल, चादर, सदरी, कोट-पैंट, कुर्ता-पायजमा के कपड़ा और रेडीमेट भी उपलब्ध हैं। सर्दी में सदरी और कोट-पैंट की अधिक मांग होती है। उन्होंने बताया कि दुकान में खादी के कपड़ों में 110 रुपये से लेकर 1,200 रुपये प्रतिमीटर तक उपलब्ध हैं।


खादी के कपड़े आरामदायक और त्वचा के अनुकूल होते हैं। साथ ही सर्दी में गर्मी और गर्मियों में ठंडक प्रदान करते हैं। इस मांग के कारण खादी ग्रामोद्योगों ने सर्दी के लिए विशेष कलेक्शन जैसे स्वेटर, शॉल, जैकेट और सदरियां पेश की हैं। खादी को पर्यावरण-अनुकूल होने के कारण पसंद भी किया जा रहा है। - हरि नारायण सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed