फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   With the grace of Shri Ram, Diwali came again for the potters.

Kaushambi News: राम कृपा से कुम्हारों के लिए दोबारा आई दीपावली

Fri, 19 Jan 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
With the grace of Shri Ram, Diwali came again for the potters.
जवई पंडरी गांव में चाक से दिवाली बनाता पारसनाथ। संवाद
वैसे तो दीपावली पर ही दियाली की ज्यादा बिक्री होती है। कुम्हारों की अच्छी आमदनी हो जाती है। इसलिए वह इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन श्रीराम की कृपा से इस बार कुम्हारों के लिए दोबारा दीपावली आ गई है। 22 जनवरी को होने वाले रामोत्सव के लिए लोग बड़े पैमाने पर दीवाली के आर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वाले ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी को रामोत्सव के तहत रामभक्तों ने घरों, मंदिरों को दीपों से रोशन करने की तैयारी की है। अमूमन कुम्हार दीपावली पर ही दियाली बनाते हैं। इसलिए, कुम्हारों को ऑर्डर देकर दियाली बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीलमणि ने बताया कि जमालमऊ में एक कुम्हार को 10 हजार दियाली बनाने का ऑर्डर दिया है। इसमें से 5,100 दीप तो भरवारी के राम जानकी मंदिर में जलाए जाएंगे। जबकि, अन्य दीप कार्यकर्ताओं के घरों में जलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के सिराथू पश्चिम के प्रखंड मंत्री अरुण ने बताया, पूरे प्रखंड में करीब 10 ग्राम पंचायतें हैं। सभी गांवों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए करीब 15 हजार दियाली का ऑर्डर उदहिन खुर्द, उदहिन बुजुर्ग, अनेठा और जवई पड़री के कुम्हारों को दिया गया है।

इसी तरह विहिप के साथ भाजपा के भी तमाम पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की ओर से ऑर्डर देकर दियाली बनवाई जा रही है। इससे कुम्हारों के चेहरे पर रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed