{"_id":"6945b64acad62de2f80fabe4","slug":"with-the-drop-in-temperature-the-wool-clothing-business-has-boomed-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133841-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तापमान गिरने के साथ बढ़ा ऊनी कपड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तापमान गिरने के साथ बढ़ा ऊनी कपड़ों का कारोबार
विज्ञापन
करारी में गर्म कपड़ों से सजा बाजार:संवाद
मौसम में आए बदलाव के साथ ही जिले में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट का सीधा असर बाजारों पर दिखाई दे रहा है। ठंड बढ़ते ही ऊनी कपड़ों की मांग में तेजी आ गई है। लोग मफलर, टोपी, दस्ताने, स्वेटर और जैकेट की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार ऊनी वस्त्रों का कारोबार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।
तीन-चार दिनों से ठंड बढ़ने के बाद ऊनी कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले सप्ताह तक सुस्त रही बिक्री में अब लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के मंझनपुर, करारी, भरवारी, सराय आकिल, सिराथू, मूरतगंज, पश्चिम शरीरा सहित अन्य बाजारों में ऊनी मफलर, बच्चों की टोपियां, कान ढकने वाली पट्टियां और रंग-बिरंगी कैप के स्टॉल सज गए हैं।
महिलाओं के लिए ट्रेंडी मफलर और डिजाइनर ऊनी दुपट्टों की नई रेंज लोगों को आकर्षित कर रही है। वहीं, युवाओं में स्टाइलिश कैप और फैशनेबल मफलर की मांग बढ़ी है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली टोपियों की बिक्री भी तेजी से हो रही है। दुकानदार रियाज अहमद, सोनू और राजेश का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उनका अनुमान है कि यदि ठंड इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में बिक्री और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय दुकानों में गर्म कपड़ों के दाम
मफलर (साधारण ऊन) : 120-180 रुपये
मफलर (डिजाइनर) : 250-300 रुपये
टोपी (साधारण) : 50-150 रुपये
टोपी (डबल लेयर) : 150-250 रुपये
दस्ताने (फुल फिंगर) : 100-140
दस्ताने (ऊनी वार्म ) : 150-180
ऊनी टोपी : 150-200 रुपये
बच्चों की कार्टून कैप : 120-220 रुपये