फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wires of murderer Ashok connecting with Ghanshyam Kewat gang of Yamunapar

Kaushambi News: यमुनापार के घनश्याम केवट गैंग से जुड़ रहे हत्यारोपी अशोक के तार

Sat, 25 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wires of murderer Ashok connecting with Ghanshyam Kewat gang of Yamunapar
पश्चिमशरीरा। दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करने वाले आरोपी अशोक निषाद के तार फिलहाल यमुनापार के घनश्याम केवट गैंग से जुड़ रहे हैं। अशोक का बाबा घनश्याम गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। वर्ष 2009 में घनश्याम के मारे जाने के बाद गैंग कई टुकड़ों में बंट चुका है, लेकिन यमुनापार चित्रकूट के खासकर राजापुर व कमासिन कोतवाली इलाके में वह अभी भी सक्रिय है।
विज्ञापन


हत्यारोपी अशोक निषाद मूलरूप से महेवाघाट कोतवाली के निगहा गांव का रहने वाला है। करीब दस साल पहले वह परिवार समेत पीड़िता के गांव में आकर रहने लगा। अशोक के बाबा डेलउवा व झलुवा यमुनापार में सक्रिय घनश्याम केवट गैंग के सदस्य थे। चित्रकूट पुलिस अक्सर इन दोनों की तलाश में निगहा आती थी। इसे लेकर डेलउवा चित्रकूट जिले के कमासिन कोतवाली के जोराउरपुर गांव में परिवार समेत बस गया।
विज्ञापन


अशोक के यहां कोई भी आयोजन होता था तो डेलउवा आया करता था। अक्सर अशोक गांव के लोगों पर धौंस जमाने के लिए कहता था कि उसका बाबा बदमाश है। करीब पांच साल पहले जब अशोक ने तिवारीपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या की तो उसने यमुनापार ही पनाह ली थी। दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के बाद हत्यारोपियों के चित्रकूट में ही पनाह लेने की खबर मिली थी। इसे लेकर पुलिस की टीमों ने फतेहपुर व चित्रकूट के संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। अशोक को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के अन्य आरोपी पवन निषाद, लोकचंद्र और प्रभू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed