कौशांबी : शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की गला घोटकर हत्या, जेल जाने के डर से ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कोखराज कोतवाली के बम्हरौली गांव में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी की गलाघोट कर हत्या कर दी। भोर में नशा उतरने पर उसने गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन में ट्रेन से खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के बम्हरौली गांव में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी की गलाघोट कर हत्या कर दी। भोर में नशा उतरने पर उसने गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन में ट्रेन से खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बम्हरौली गांव निवासी सजना (47) मजदूरी करता था। मजदूरी में वह जितना भी पैसा पाता था, उसे शराब में खर्च कर डालता था। पड़ोसियों की मानें तो सजना के शराब पीने का विरोध उसकी पत्नी रानी देवी (44) किया करती थी। शुक्रवार रात शराब पीकर सजना घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों की मानें तो ऐसा विवाद पति-पत्नी के बीच अक्सर होता रहता था। इस वजह से किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
शनिवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की तरफ नित्यक्रिया के लिए गए तो उन्होंने सजना का शव ट्रैक पर पड़ा देखा। घटना की जानकारी देने के लिए ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो रानी देवी का शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका के गले में कसाव का निशान था। आशंका जाहिर किया गया कि शराब के नशे में धुत रहे सजना ने पहले पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद जेल जाने के डर से उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी पर टेढ़ीमोड़ चौकी प्रभारी प्रमेश यादव फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रानी देवी की मौत का कारण गला घोटना बताया गया है।
आंख में गमछा बांधकर ट्रेन के सामने कूदा था सजना
रेलवे ट्रैक पर मिले सजना के आंख पर अंगौछा बंधा था। माना जा रहा है कि पत्नी की हत्या का अपराध बोध होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। जान देने के दौरान डर के कारण इरादा नहीं डगमगाए? इसलिए उसने अपनी आंख में गमछा बांध लिया था।
मां-बाप की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम
रानी देवी के तीन बेटी व दो बेटे हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और छोटा बृजेंद्र प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता है। पड़ोसियों ने जब दंपती के मौत के बाबत फोन पर परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। बृजेंद्र और जिले में ही ब्याही उसकी बहन आ चुके हैं। बाकी परिवार के सदस्य घर के लिए रवाना हो चुके हैं।