{"_id":"6adcfe32c9420be7210b2577","slug":"a-hostel-with-a-capacity-for-100-boys-will-be-built-in-the-police-lines-at-a-cost-of-506-crore-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-150651-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस लाइन में 5.06 करोड़ की लागत से बनेगा 100 लड़कों की क्षमता वाला छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस लाइन में 5.06 करोड़ की लागत से बनेगा 100 लड़कों की क्षमता वाला छात्रावास
Sun, 25 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन
पुलिस लाइन परिसर में 100 लड़कों की क्षमता वाले पांच मंजिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर जीएसटी छोड़कर 5.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रावास बनने से पुलिस लाइन में रहने वाले पात्र पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षण के लिए आने वाले जवानों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
पुलिस लाइन में बनने वाला छात्रावास जी+5 श्रेणी का होगा। इसमें भूतल के अलावा पांच मंजिलें होंगी। 100 लड़कों के रहने की क्षमता वाले इस भवन से आवासीय व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मियों को व्यवस्थित तरीके से ठहराने के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। इससे उपलब्ध आवासीय संसाधनों पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि भवन में कमरों, शौचालयों और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी निर्माण संबंधी स्वीकृत मानचित्र के अनुसार स्पष्ट होगी।
-- -- इनसेट-- -
18 महीने में पूरा होगा निर्माण
भवन निर्माण की अनुमानित लागत 5.06 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 महीने का समय तय किया गया है। इसमें वर्षा ऋतु की अवधि भी शामिल रहेगी। निर्माण पूरा होने के बाद दो वर्ष की दोष दायित्व अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान निर्माण कार्य में सामने आने वाली निर्धारित तकनीकी खामियों के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत
पुलिस लाइन में छात्रावास की सुविधा बढ़ने से जवानों के ठहरने की व्यवस्था मजबूत होगी। खासकर प्रशिक्षण, विभागीय कार्यक्रमों और अन्य आधिकारिक गतिविधियों के दौरान अतिरिक्त आवासीय सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। इससे पुलिस लाइन परिसर में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में भी मदद मिलेगी।
वर्जन::
पुलिस लाइन में 100 लड़कों की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण से आवासीय सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पांच मंजिला भवन बनने से पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों को सुविधा मिलेगी और विभागीय जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
-- सत्यनारायण, एसपी