फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   widow is waiting for second part of money in aawas yojna

आवास की दूसरी किस्त के लिए दो साल से भटक रही विधवा

Sat, 20 Jan 2018 12:55 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के दरियाव का पूरा मजरा पनारा गोपाल गांव की महिला लोहिया आवास की दूसरी किस्त के लिए दो साल से भटक रही है। बीडीओ से लेकर डीएम तक महिला ने फरियाद लगाया पर खाते में धनराशि आज तक नहीं पहुंच सकी है। इससे लाभार्थी आधे-अधूरे आवास में पॉलीथिन डालकर गुजारा करने को मजबूर है। 
विज्ञापन


दरियाव का पूरा निवासी कौशिल्या देवी पत्नी स्व. राजू का कच्चा घर तीन साल पहले बारिश के दौरान ढह गया था। इसके चलते पीड़िता को वित्तीय वर्ष 15-16 में लोहिया आवास दिया गया था। आवास की पहली किस्त एक लाख, 36 हजार रुपये खाते में आने के बाद महिला ने निर्माण कराया। छत तक दीवार खड़ी होने के बाद से वह दूसरी किस्त का इंतजार कर रही है। दूसरी किस्त के लिए वह दो साल से ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक अफसरों का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन


समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद उसके खाते में रकम नहीं पहुंच सकी है। रकम के अभव में अधूरे पड़े आवास में महिला पॉलीथिन की छप्पर डालकर  कुनबे के साथ गुजर-बसर कर रही है। मामले में बीडीओ अखिलेश तिवारी का कहना है कि लाभार्थी के सारे दस्तावेज सही होने के बावजूद खाते में रकम नहीं पहुंची है। इसकी जानकारी अफसरों को दे दी गई है। जल्द ही लाभार्थी को आवास की रकम मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed