फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   While plugging the fan, the boy got hit by the current, died

पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया बालक, मौत

Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
सार

स्थानीय कोतवाली के देवरी गांव का रामसिंह राजपूत खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। रामसिंह के मुताबिक उसका आठ वर्षीय बेटा कृष्णा बृहस्पतिवार की रात पंखे का प्लग लगा रहा था।

विज्ञापन
While plugging the fan, the boy got hit by the current, died
While plugging the fan, the boy got hit by the current, died

विस्तार

स्थानीय कोतवाली के देवरी गांव का रामसिंह राजपूत खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। रामसिंह के मुताबिक उसका आठ वर्षीय बेटा कृष्णा बृहस्पतिवार की रात पंखे का प्लग लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आननफानन परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शुक्रवार को बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


दबंगों ने दी युवकों को जान से मारने की धमकी, शिकायत
स्थानीय कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर देवछार निवासी आकाश सिंह व लक्ष्मीनारायण चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दोनों अपने खेतों की ओर टहलने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद गांव के दबंगों ने चुनावी रंजिश को लेकर उनके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। दोनों भाई घर आए तो दबंग पीछा करते हुए वहां भी आ गए और मारपीट की बात कहने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित भाइयों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से महिला जख्मी
पश्चिमशरीरा के देवरी निवासी अरुण पांडेय खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। शुक्रवार को अरुण की पत्नी सुनीता छत पर किसी काम के लिए गई थी। नीचे उतरते समय अचानक पैर फिसला और वह नीचे आ गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को दी हत्या की धमकी, तहरीर
। चरवा कोतवाली के बहादुर का पूरा निवासी रोशनलाल का कहना है कि पड़ोसी युवक आए दिन उसके घर के बाहर रास्ते में मवेशी बांध देता है। बृहस्पतिवार की शाम युवक ने फिर से रास्ते में मवेशी बांध दिया। इससे रोशनलाल का रास्ता अवरुद्ध हो गया। रोशन ने इसका विरोध किया तो युवक मारपीट पर अमादा हो गया। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर आरोपी युवक रोशन को हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला। धमकी से सहमे किसान ने थाने में नामजद शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed