फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wherever we found the secret of Shri Ram, we moved towards that direction only

Kaushambi News: जहां मिली श्रीराम की रज, उस ओर ही बढ़ा दिए पग

Sat, 20 Jan 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 20 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Wherever we found the secret of Shri Ram, we moved towards that direction only
महाराष्ट्र से आयोध्या के लिए पैदल निकले रामभक्त। संवाद
महाराष्ट्र से चलकर अयोध्या के लिए पैदल चल रहा कार सेवक की अगुवाई में जत्था शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचा। यात्रा में शामिल राम भक्तों का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। दल की अगुवाई कर रहे कार सेवक कन्हैया प्रसाद केसरी का कहना है कि एक दौर था जब अयोध्या तक पहुंचने पर लाठी मिली, आज फूल बरसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर निवासी कन्हैया प्रसाद केसरी ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश में पुलिस से बचते-बचाते किसी तरह अयोध्या पहुंचे। सरयू नदीं के पुल पर बिखरी चप्पल को देख रूह कांप गई। वह वापस तो लौट गए लेकिन मन में विश्वास था कि एक दिन रामलला का अयोध्या में ही दर्शन करेंगे। अब मनोकामका पूरी हुई।
विज्ञापन

कन्हैया प्रसाद का कहना है कि 10 दिसंबर को वह पैदल ही साथियों के साथ निकले। मकसद था कि जिस रास्ते में प्रभु राम निकले थे वहां की रज (धूल) माथे पर लगाकर कारवां बढ़ता जा रहा है। उनकी यात्रा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हरी झंडी दिखाने के साथ ही शुभकामना देकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लोग फूल बरसा रहें हैं उससे वह दर्द भूल गया जो कारसेवा के दौरान मिला था। कन्हैया प्रसाद के साथ मनोज यादव, शुभम यादव, राजकुमार यादव, कन्हैया प्रसाद केसरी ,स्वारथ नाथ पांडेय, चंदन यादव, उमाशंकर यादव ,रामपाल यादव, अनिल चौहान, रमेश पाल ,संतोष यादव, विवेक मौर्य शामिल हैं। 21 जनवरी को उन्होंने अयोध्या पहुंचने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed