फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Where waste is to express the pain of the provider

बर्बादी का दर्द बयां करने कहां जाए अन्नदाता

Sat, 18 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 18 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मौसम का मार से कौशाम्बी के लाखों किसान कराह रहे हैं। मार्च में तेज हवाओं संग आसमान से बरसी आफत से बची-खुची फसलें सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। खुद के जिले के अफसरों का दावा है कि प्राकृतिक आपदा में करीब 1.50 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। बेमौसम की बारिश से जिले में रबी की करीब 71 करोड़ रुपये की फसलों की बर्बादी हुई है। पर, अब तक किसानों को मदद के नाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में किसानों पर बार-बार मौसम का कहर टूट रहा है। पर, जैसी आफत इस साल आसमान से गिरी है। फसलों की ऐसी बर्बादी कौशाम्बी के एक भी बुजुर्ग किसान को याद नहीं है। मार्च महीने में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात में गिरकर गेहूं की फसल बर्बाद हुई थी। बची-खुची फसल सोमवार और मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में तबाह हो गई। इस बर्बादी से जिलेभर के अन्नदाता कराह रहे हैं। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों का गाटावार सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन


 एडीएम के मुताबिक जिले के करीब 1.50 लाख किसान प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुए हैं। कुल करीब 71 करोड़ रुपये की फसल मौसम की भेंट चढ़ी है। एडीएम ने दावा किया कि बर्बादी की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जा सके। उधर, मौसम की मार से बर्बाद किसान सर्वे को लेकर परेशान है। आरोप है कि अफसर और राजस्वकर्मी बर्बादी का आंकलन करने खेत में आए ही नहीं है। ऐसे में घर और दफ्तरों में बैठकर मनमानी तरीके से सर्वे करके रिपोर्ट बना ली गई है। बता दें कि जिले में कुल 66 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई थी। इनमें से करीब 90 फीसदी फसल मौसम की मार में प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed