फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When Kaushar Ali's dead body arrived, the family wept.

Kaushambi News: कौशर अली का शव पहुंचा तो बिलख पड़े परिजन

Mon, 04 Mar 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
When Kaushar Ali's dead body arrived, the family wept.
रविवार को खल्लाबाद स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की धमक अभी बरकरार है। विस्फोट में फैक्टरी मालिक शाहिद अली व छह श्रमिकों समेत सात लोगों की मौत उसी दिन हो गई थी। वहीं पांच लोगों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल फैक्टरी मालिक शाहिद के छोटे भाई कौशर अली को परिजनों ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान कौशर की भी सांसें थम गईं थीं। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उस दिन शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात भरवारी के खल्लाबाद स्थित उसके घर पहुंचा। घर के लोग और रिश्तेदार रोने-बिलखने लगे। रविवार की सुबह भरवारी पुलिस चौकी के पीछे स्थित किब्रस्तान में कौशर का शव दफनाया गया।सपा नेता गुलाम हुसैन, मो. हुसैन समेत आसपास के हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्गों के तमाम लोग संवेदना जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed