{"_id":"60ca4b308ebc3e29ff3f9945","slug":"wheat-procurement-date-increased-23-purchasing-centers-decreased-kaushambi-news-ald3085246100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, घट गए 23 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, घट गए 23 क्रय केंद्र
विज्ञापन
मंझनपुर। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद का समय बढ़ा दिया है। इसके विपरीत 23 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जिले में अब महज पांच केंद्रों पर 22 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्रों की संख्या घटने से विपणन विभाग पर दबाव बढ़ गया है। क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए अभी पांच हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इस बार जिले में गेहूं क्रय करने के लिए प्रशासन ने 32 केंद्र खोले थे। बीच में चार केंद्र बंद कर दिए जाने से 28 केंद्रों पर खरीद चल रही थी। जिले में इस बार तकरीबन 14 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। 15 जून तक इनमें से लगभग नौ हजार किसान तकरीबन 38 हजार एमटी गेहूं की तौल करा चुके हैं। ऐसे में पांच हजार से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए बुधवार की रात डीएम सुजीत कुमार ने खरीद का समय बढ़ा दिया। पहले 15 जून अंतिम तिथि थी जिसे 22 जून तक कर दिया गया है। लेकिन, केंद्रों की संख्या घटा दी गई है। अब 28 की जगह केवल पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। यह केंद्र नवीन मंडी ओसा, अजुहा तथा भरवारी में संचालित हो रहे हैं।
गेहूं खरीद के लिए हफ्ते भर का समय बढ़ाया गया है। जिनके पास भंडारण की व्यवस्था है ऐसे पांच केंद्रों पर ही खरीद की जाएगी। बारिश में भीगकर गेहूं बर्बाद ना हो, इसलिए 23 केंद्रों को मंगलवार से बंद कर दिया गया है। पंजीकृत किसान 22 जून तक इन पांच केंद्रों पर पहुंचकर गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ