फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Went to Prayagraj for treatment of fever, died after falling in hospital toilet

Kaushambi News: बुखार के उपचार को गया था प्रयागराज, अस्पताल के शौचालय में गिरकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Went to Prayagraj for treatment of fever, died after falling in hospital toilet
बुखार से पीड़ित बलिहावांदेह के रहने वाले एक मजदूर को परिजनों ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शौचालय में पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया। गिरने से लगी चोट की वजह से घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के बलिहावांदेह निवासी शिवचंद्र (42) मजदूरी करते थे। उनके भाई विजय कुमार ने बताया कि करीब 20 दिनों से शिवचंद्र बुखार से पीड़ित थे। पहले उसे क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि, हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन

इस पर अस्पताल संचालक ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां पर उसे भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को शिवचंद्र अस्पताल के शौचालय में नित्यक्रिया के लिए गए थे। वहीं पैर फिसल जाने के कारण गिर गए। इससे उसके सिर में गहरी चोट आ गई। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गांव में बुखार का है प्रकोप

बलिहावां देह में बुखार का प्रकोप अब भी है। जगदीश प्रताप सिंह, प्रवेश कुमार, लव कुमार, अंशु सिंह, समुंदर सिंह, सविता देवी, अर्चना देवी, चंपा देवी, उर्मिला देवी, सलोनी देवी, नरेश पटेल व रोली समेत अन्य कई लोग बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य टीम गांव में आकर लोगों का उपचार कर चुकी है। लेकिन, बुखार पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed