{"_id":"f5e51e81ba96ccf1b47a2fbbc8bcda4d","slug":"wednesday-morning-s-incident-guhani-village-home-family-kohram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार की सुबह गौहानी गांव में हुई घटना, घर-परिवार में कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार की सुबह गौहानी गांव में हुई घटना, घर-परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 02 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। शिवमंदिर में आयोजित रामचरित मानस पाठ में शामिल होने गए गौहानी गांव के एक अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे का कारण माइक में करंट उतरना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के गौहानी गांव के समीप स्थित मंदिर में बुधवार को रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था। गांव निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र कैलाश नाथ दोपहर को कार्यक्रम में शामिल होने गया था। माइक में पर्याप्त आवाज न होने पर वह उसको ठीक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से माइक उसके सीने में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी होते ही अधेड़ के घर वाले भी भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन लोग अधेड़ को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।