फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water released from Hathini Kund Barrage, water level of Ganga-Yamuna will increase

Kaushambi News: हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, बढ़ेगा गंगा-यमुना का जलस्तर

Thu, 04 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water released from Hathini Kund Barrage, water level of Ganga-Yamuna will increase
हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से सोमवार को 2,38,751 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिले में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 45 दिनों में गंगा-यमुना के जलस्तर में कुछ कमी आई थी, लेकिन फिर से पानी छोड़े जाने के बाद तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अनुमान है कि यह पानी चार से पांच दिन में जिले की सीमा तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

उधर, गंगा नदी में भी कानपुर बैराज से 3.77 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे दो से तीन दिन में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिले में अब तक यमुना नदी के चार बार जलस्तर बढ़ने से मंझनपुर तहसील के बडहरी, पभोषा, भवनसुरी, चकपिपरहटा समेत 11 गांव प्रभावित हो चुके हैं। तराई क्षेत्र की करीब दस हजार बीघा फसल जलमग्न होकर खराब हो गई है। इसका प्रशासन सर्वे करवा रहा है। फिलहाल जिले में जलस्तर स्थिर है लेकिन प्रशासन ने लेखपालों और ग्राम प्रधानों को अलर्ट करते हुए रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। तहसीलदार मंझनपुर सिद्धांत कुमार ने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed