फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water in milk and color mixed in jalebi

Kaushambi News: दूध में पानी और जलेबी में मिला रंग

Tue, 11 Jul 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
water in milk and color mixed in jalebi
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रयागराज से आई एफएसडब्ल्यू मोबाइल वैन के साथ कड़ा के शीतलाधाम में दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान एक दुकान में पानी मिला हुआ दूध तो दूसरी जगह जलेबी में रंग की मिलावट पाई। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एफएसडीए के पास खाद्य पदार्थों की तत्कालिक जांच के लिए कोई इंतजाम नहीं है। संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लैब भेजने पड़ते हैं। उनकी रिपोर्ट आने में हफ्तों लग जाते हैं। शासन ने मंडल स्तर पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल वैन दे रखी है, जिसमें तत्काल खाद्य पदार्थों की जांच हो जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को यह वैन एक दिन के लिए कौशाम्बी पहुंची। सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन ने मोबाइल वैन के साथ कड़ा के मां शीतला धाम में छापेमारी की। यहां पर नौ दुकानों में पेड़ा, कोकाबेली, लड्डू, बर्फी और छोला समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अन्य नमूने तो जांच में पास हो गए, लेकिन एक दुकान में मिले दूध में पानी की मिलावट पाई गई। दुकानदार को को चेतावनी दी गई है। दोबारा सैंपलिंग में फिर ऐसी बात सामने आई तो कार्रवाई होगी।

इसके अलावा एक दुकान में रखी जलेबी में रंग मिला पाया गया। दुकानदार को किसी भी तरह के रंग का उपयोग न करने की हिदायत दी गई है। इस दौरान दुकानदारों को खाद्य विभाग में पंजीकरण कराने और मिलावट न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed