{"_id":"57b7544c4f1c1b1f176ec04a","slug":"water-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में बारिश का कहर, मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में बारिश का कहर, मकान जमींदोज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सिराथू के नादेमई गांव में बारिश के कहर से एक ही रात चार लोगों के घर गिर गए। घर गिरने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बारिश से गिरे लोगों के घरोें में लाखोें रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिले में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। हर रोज बारिश गरीबों के आशियाने को अपना निशाना बना रही है। गुरुवार रात को हुइ तेज बारिश से सिराथू तहसील के नादेमई में कहर शुरू हुआ। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसी का घर गिरा तो किसी की दीवार। लोग अपने आशियाने के मलबे में दबे सामान को बचाने के जुगाड़ में रात भर जगते रहे। घर गिरने से नादेमई गांव निवासी राज कुमार, कल्लू पुत्र भइया दीन, मिठाई लाल पुत्र चोबे लाल और गुलाब पुत्र राम नाथ को भारी नुकसान हुआ है।
इसी दौरान राजकुमार दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसका उपचार कराया जा रहा है।