{"_id":"5a6a2eec4f1c1ba1268b6728","slug":"voting-vows-administered-on-the-eighth-voters-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदान की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी जाति, समुदाय भाषा व अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी को मतदान का प्रयोग करना चाहिए। कलेक्ट्रेट के अलावा जिले की तीनों तहसीलों, आठों ब्लॉकों व विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। उदयन सभागार में शपथ के दौरान एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन