{"_id":"57ed60f84f1c1bf4315747c8","slug":"voter-vidhan-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"436 युवाओं ने किया ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
436 युवाओं ने किया ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
other
वोटर कार्ड के लिए जिले के युवा ऑनलाइन आवेदन तेजी से करने लगे हैं। 25 सितंबर तक जिले के 436 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से करीब तीन सौ लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जागरूकता का असर है कि विभाग का काम काफी आसान हो गया है।
वोटर कार्ड हासिल करने के लिए घर बैठे युवा ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह संशोधन के लिए भी ऑनलाइन की मदद ले रहे हैं। विभाग की वेबसाइट पर जाकर वह आसानी से यह काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें तमाम दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान का असर युवाओं पर बहुत हुआ है। अब इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
युवाओं को आकर्षित करने के लिए हाल ही में स्कूल, कालेजों में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टीसिपेशन) अभियान चलाया गया था। इस अभियान का असर छात्रों पर दिखा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना मिश्रा बताती है कि स्वीप अभियान का ही असर है कि सितंबर माह में 25 तारीख तक 436 लोगों ने वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनके अलावा 336 लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। ये सभी फार्म मिल गए हैं। बीएलओ जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
बूथों पर आए पांच हजार से ज्यादा फार्म
जिला प्रशासन की पहल रंग लाने लगी है। चुनाव से पहले लोग वोटर बनने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना मिश्र ने बताया कि अब तक बूथों पर मतदाता बनने के लिए 3476 लोगों ने फार्म जमा किया है। इसके अलावा फार्म-7 व फार्म-8 के 1413 फार्म मिले हैं। सभी फार्म बीएलओ ने रिसीव कर उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मतदाता बनने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
नए मतदाता के लिए भरें फार्म-6
विदेश में रहने वाले नागरिक भरें फार्म-6 ए
किसी मतदाता का नाम शामिल होने पर आपत्ति एवं नाम हटवाने के लिए भरें फार्म-7
मतदाता सूची में संशोधन व फोटो शामिल कराने के लिए भरें फार्म-8
एक ही विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ परिवर्तन हेतु भरें फार्म-8