{"_id":"57fa879f4f1c1b665228e302","slug":"voter-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण कैंप में वोटर बनने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण कैंप में वोटर बनने को लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में नए मतदाता बनाने, मृतकों के नाम काटने को लेकर पुनरीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे मतदाताओं ने अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म भरे। इसके अलावा पुनरीक्षण के दौरान मृतकों का नाम सूची से काटने की भी कार्रवाई बीएलओ ने की। निरीक्षण में करारी कस्बे के चार बीएलओ अनुपस्थित पाए गए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आठ व नौ अक्तूबर को जिले भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए फार्म भरवाया गया। इसके अलावा जिन लोगों की मौत हो चुकी है, पुनरीक्षण के दौरान पुष्टि होने पर उनके नाम सूची से काटे जाने के लिए बीएलओ ने फार्म भरे।
जिले भर में चल रहे कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने अफसरों की टीम लगा रखी थी। इस क्रम में नायब तहसीलदार मंझनपुर शक्ति प्रताप सिंह करारी इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालय करारी के कैंप में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चार बीएलओ उन्हें गायब मिली। रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई कराने की बात कही है। इसी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण का दो दिवसीय कैंप कार्यक्रम संपन्न हो गया।