{"_id":"6678ba62cc25b3574e0693d7","slug":"villagers-stopped-construction-in-school-selected-in-pmshri-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-113158-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीएमश्री में चयनित विद्यालय में ग्रामीणों बंद कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीएमश्री में चयनित विद्यालय में ग्रामीणों बंद कराया निर्माण
Mon, 24 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए पीएमश्री विद्यालय पवइया का निर्माण बंद करा दिया। साथ ही गांव के मजदूरों से निर्माण कार्य कराने की मांग की है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
मंझनपुर ब्लॉक के पवइया प्राथमिक विद्यालय पीएमश्री योजना में चयनित है। शासन की ओर से विद्यालय के खाते में छह लाख रुपये की धनराशि भेजने के बाद स्कूल में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। करीब एक सप्ताह पहले गांव के लोगों ने स्कूल निर्माण का काम बंद करा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। गांव के अनुज कुमार, राघव, मनोज व महेंद्र आदि का कहना है कि बाहरी के बजाय स्थानीय मजदूरों से निर्माण कार्य करवाया जाए। गांव के ही मजदूर होने पर घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी बीएसए ने अब तक किसी को जांच के लिए नहीं भेजा है। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह का कहना है कि घटिया सामग्री का प्रयोग होने के कारण स्कूल का निर्माण रुकवा दिया गया है।
-- -
स्कूल निर्माण के लिए शासन ने पहली किस्त भेजी थी, जो स्कूल को दे दी गई है। इससे नींव स्तर का काम होना था। धनराशि खत्म होने की वजह से काम बंद है। निर्माण को लेकर किसी प्रकार का विरोध नहीं है। दूसरी किस्त मिली है, लेकिन स्कूल प्रबंधन को नहीं भेजी गई है। जैसे ही दूसरी किस्त स्कूल को मिलेगी, निर्माण शुरू हो जाएगा। - वीरेंद्र कुमार, डीसी निर्माण
-- -- -- -- -
डीएम ने गठित की टीम
जिला समन्वयक निर्माण ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों के भवन निर्माण की जांच के लिए डीएम ने एक टीम गठित की है। टीम निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाएगा।