{"_id":"66d4e48ca8edd80cf7012354","slug":"villagers-of-dorma-village-surrounded-sp-office-in-support-of-village-head-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115753-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ग्राम प्रधान के समर्थन में डोरमा गांव के ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ग्राम प्रधान के समर्थन में डोरमा गांव के ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर
Mon, 02 Sep 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे डोरमा गांव के ग्रामीणों को समझाते सदर कोतवाल राज किशोर। संवाद
सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को ग्राम प्रधान के समर्थन में एसपी दफ्तर का घेराव किया। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर ग्राम प्रधान की पिटाई मामले में कोतवाली पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। सीओ सिटी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
डोरमा गांव की शांति देवी पत्नी करन बहादुर ने बताया कि उनका बेटा श्रवण कुमार गांव का प्रधान है। गांव के ही कुछ दबंग सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे थे। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से की। इससे नाराज दबंगों ने शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रहे प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। स्थानीय पुलिस से इंसाफ नहीं मिलता देख पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ मंझनपुर आकर एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सत्येंद्र तिवारी, नगर कोतवाल राज किशोर के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं, सैनी इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि जमीन कब्जे को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। अब पेशबंदी की जा रही है।