फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers became angry on quota man

कोटेदार की मनमानी पर बिफरे ग्रामीण

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
villagers became angry on quota man
कोटेदार की मनमानी से खफा लहना गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित गांव वालों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। डीएसओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। सदर ब्लॉक के लहना निवासी सुंदरलाल, इंद्रलाल, दुर्गा प्रसाद, महावीर आदि ने बताया कि गांव के कोटेदार ने मनमानी की हद कर दी है। अधिकतर कार्डधारकों को वह कम राशन देता है।
विज्ञापन

कुछ को तो ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर बहाने से लौटा देता है। बाद में राशन देता ही नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो इसका विरोध करने पर कोटेदार गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। शिकायत का कोई फायदा नहीं निकलेगा। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की गई लेकिन, उन्होंने कार्रवाई के बजाए ले-देकर मामला निपटा दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने गांव वालों को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed