{"_id":"5e0658488ebc3e87bd3e6476","slug":"villagers-awareness-about-cleanliness-by-taking-rally-kaushambi-news-ald264132488","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
Villagers awareness about cleanliness by taking rally
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
हिसामपुर परसखी प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गंगा यात्रा के जिले में प्रस्तावित पड़ाव को लेकर शिक्षा विभाग चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को शीतकालीन अवकाश होने के बाद भी हिसामपुर परसखी प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल बच्चे बैनर व पोस्टर लेकर स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है। पॉलीथिन में नहीं हैं शान, मिटा दो इसका नामोनिशान। गंदगी से बढ़े बीमारी, स्वच्छता की करो तैयारी, जैसे नारे लगा रहे थे। बच्चों ने पूरे हिसामपुर परसखी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से अपने घर या आसपास के स्थानों पर कूड़ा-करकट आदि नहीं जमा होने देने की अपील की। कहा कूड़ा डस्टबिन में ही डालें। ग्रामीणों को बताया कि जब गांव स्वच्छ रहेगा तो लोग बीमारी से बचेंगे। सहायक अध्यापिका माया सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें, नाले-नालियों में कचड़ा न फेंके, जिससे वह चोक न हो। गंगा नदी में कोई सामान न फेंके, जिससे गंगा का स्वच्छ रहे। तरसौरा और शहजादपुर गांव में भी स्वच्छता रैली निकाली गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवप्रताप सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीलम गुप्ता, प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह, शिक्षक राम कृष्ण, माया सिंह, किरन पटेल, वीरेंद्र सिंह, अरविंद पाल, संध्या देवी पटेल, वीरेंद्र कुमार, सांवला देवी, लक्ष्मी देवी, दक्खिनी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजकरन सिंह, सुमन देवी, बिट्टन देवी, सलोनी देवी आदि मौजूद रहे।