{"_id":"6944604dc0cbd6eceb0701a5","slug":"villagers-are-warming-themselves-by-burning-garbage-despite-claims-of-lighting-bonfires-at-151-places-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-782802-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सताने लगी सर्दी...अलाव नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सताने लगी सर्दी...अलाव नजरबंद
विज्ञापन
सर्दी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है लेकिन उससे बचाव के इंतजाम पूरे नहीं हैं। जिला प्रशासन 151 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा तो कर रहा है पर ग्रामीण क्षेत्रों में नजर नहीं आ रहा है। लोग कूड़ा जलाकर आग ताप रहे हैं। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुर रहे हैं।
महात्मा गांधी नगर वार्ड के असकरनपुर मगरोहनी, चक नगर द्वितीय सहित करीब 11 स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए हैं। वार्ड-11 भगत सिंह नगर के बबुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय सहित चार से पांच प्रमुख स्थानों पर भी अलाव नदारद है। वार्ड-21 सावित्रीबाई फुले नगर की पतौना बस्ती में एक भी स्थान पर अलाव नहीं जला।
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले गुलाब और असलम ने बताया कि पूरी कॉलोनी में केवल दो स्थानों पर ही अलाव जलाया गया है। इसी तरह गांधी नगर, नेता नगर, नेहरू नगर, समदा, भड़ेसर, कोर्रों, नया पुरवा, गौरा, ओसा, मंसूर नगर, भक्तन का पुरवा तन्नापार और कांशीराम कॉलोनी गांधी नगर सहित नगर पालिका क्षेत्र के कुछ जगहों पर पर अलाव जल रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
यात्री ठंड में बेहाल
फोटो नं- 40
मंझनपुर। रात और सुबह के समय बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे समय काटना पड़ रहा है। राजापुर जाने वाले यात्री रामकुमार ने बताया कि बस डिपो जैसे व्यस्त स्थान पर अलाव की व्यवस्था न होना बेहद चिंताजनक है। है। संवाद
-- -- -- --
सर्दी के मौसम में अस्पताल पूरी तरह तैयार
फोटो नं- 41
मंझनपुर। मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य अस्पताल और एमसीएच विंग के दो भवनों में संचालित आठ से दस वार्डों में दो-दो हीटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही सभी मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा एमसीएच विंग के तीसरे तल पर महिला-पुरुष तीमारदारों के लिए 15-15 बेड का रैन बसेरा तैयार किया गया है। संवाद
-- -- -- --
सर्दी में अलाव का सहारा, पर हर जगह नहीं मिली सुविधा
फोटो नं- 42
सरायअकिल/कल्याणपुर/टेंवा। बसअड्डा, फकीराबाद चौराहा, पटेल चौराहा, रामलीला मैदान सहित कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था है। लेकिन सिराथू के टेढ़ीमोड़ चौराहा, कल्यानपुर और गुलामीपुर क्षेत्र में कोई इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय बाजार टेंवा में मुन्ना केसरवानी, लाल साहब चौधरी, लवकुश मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने अलाव की मांग की है। संवाद
-- -- -- --
ठंड बढ़ी पर कस्बों और चौराहों पर नहीं जले अलाव
फोटो नं- 44
चायल। चायल क्षेत्र के मूरतगंज, चरवा, तिल्हापुर मोड़ और नेवादा सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर अब तक नहीं जलाए गए हैं। उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों, बस और टेंपो स्टैंड पर अलाव जलवाने के लिए हल्का लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं। बेनीराम कटरा और तिल्हापुर मोड़ बाजार में सूखी लकड़ियां भी पहुंचा दी गई हैं। अन्य जगहों पर भी जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी। संवाद
-- -- -- --
रेलवे स्टेशन, सीएचसी पर व्यवस्था नहीं
सिराथू। रेलवे स्टेशन, सीएचसी, टैक्सी स्टैंड और बाजार के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बृहस्पतिवार को अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। सिराथू रेलवे स्टेशन और सीएचसी परिसर में अलाव न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंड में खुले में बैठना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग पेपर और गत्ता जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। संवाद
वर्जन
जिले के 151 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जिले के अन्य जगहों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-शालिनी प्रभाकर, एडीएम
-- -- -- -- -- -- -- -
रैन बसेरा में लटक रहा ताला, बेसहारा ठंड में ठिठुरने को मजबूर
फोटो- 52
चायल। चायल नगर पंचायत में बनाया गया रैन बसेरा (वार्ड संख्या 10 अजमतगंज) बंद पड़ा है। हर साल ठंड के मौसम में यहां रजाई, गद्दे और चौकीदार की व्यवस्था की जाती है। इस बार भी सन्नाटा है।
कस्बा निवासी मोहन, राम आसरे और हरी लाल ने कहा कि कोहरे के बीच ठंड इतनी है कि हड्डियां कंपकंपा रही हैं। लेकिन रैन बसेरे में ताला बंद है। नगर पंचायत चेयरमैन अमर सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रैन बसेरा में आज ही चौकीदार की तैनाती की गई है। शाम तक रैन बसेरे में अलाव समेत लोगों को ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद