{"_id":"6366a0a358a21a50ab1778ec","slug":"villagers-angry-over-the-death-of-the-youth-stalled-the-construction-of-the-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : युुवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने ठप कराया रेलमार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : युुवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने ठप कराया रेलमार्ग का निर्माण
Sat, 05 Nov 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:12 PM IST
सार
शुक्रवार को कोखराज कोतवाली के सरवा काजी का लवलीन (22) पुत्र रामभवन मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप नई रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान रेलवे लाइन की टेस्टिंग के लिए आए इंजन की चपेट में आकर लवलीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की नई रेलवे लाइन का काम ग्रामीणों ने शनिवार को ठप करा दिया। नई रेलवे लाइन पर शुक्रवार को टेस्टिंग के दौरान इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत से नाराज कई गांवों के लोगों ने लाइन पर पोल रखने के साथ ही निर्माण करा रही संस्था के कार्यालय में हंगामा किया। दिल्ली से मुगलसराय के बीच नई रेलवे लाइन बनाई जा रही है। इस लाइन से सिर्फ सुपरफास्ट व मालगाड़ी को गुजारा जाना है। मकसद है कि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आए। निर्माण का जिम्मा जीएमआर कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोखराज कोतवाली के सरवा काजी का लवलीन (22) पुत्र रामभवन मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप नई रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान रेलवे लाइन की टेस्टिंग के लिए आए इंजन की चपेट में आकर लवलीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
रात में ही पंसौर गांव के प्रधान रामचंद्र यादव व सरवा काजी के प्रधान नीतीश कुमार की अगुवाई में एकत्र हुए ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर पोल रखकर काम ठप करा दिया। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जलालपुर बोरियों स्थित जीएमआर कंपनी के कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। मौके पर मिले कंपनी के स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलेष पटेल ने बताया कि सोमवार को ठेकेदार आएगा। उससे बातचीत के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। इस पर ग्रामीण लौटे और लवलीन के शव का अंतिम संस्कार किया।