फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Village heads will tell Muslims the reality of citizenship law

मुस्लिमों को नागरिकता कानून की वास्तविकता बताएंगे ग्राम प्रधान

Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Village heads will tell Muslims the reality of citizenship law
Village heads will tell Muslims the reality of citizenship law - फोटो : KAUSHAMBI
मुस्लिमों को नागरिकता कानून की वास्तविकता बताएंगे ग्राम प्रधान
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय में फैले असंतोष को दूर करने की कोशिश, डीएम-एसपी भी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/करारी/चायल/कड़ा। नागरिकता कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय में फैले असंतोष को दूर करने की कोशिशें जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। डीएम-एसपी खुद भी मैदान में उतर पड़े हैं। जागरूक करने का जिम्मा प्रधानों को दिया गया है। शनिवार को अधिकतर ब्लॉक कार्यालयों में बैठकें हुईं। असंतुष्टों के बीच बंटवाने के लिए पंफलेट भी दिए गए।

नागरिकता कानून के विरोध से जिला प्रशासन के होश उड़े हैं। अधिकारियों को लग रहा है कि कहीं यहां भी उग्र आंदोलन न शुरू हो जाए। एहतियातन शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने कड़ा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों के साथ बैठक की। प्रधानों को बताया कि कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी भारतीय नागरिक को बाहर निकाला जाएगा। प्रधानों से यह भी कहा कि वह गांव में जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को भी कानून की जानकारी दें। गांवों के मुखियाओं को पंफलेट भी दिए गए। इस मौके पर वहीद अहमद, बब्बू सिंह, राजेंद्र पांडेय, फुरकान अहमद, गौस अहमद, रमेश साहू, गुलाम मुस्तफा, सईद अहमद, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह करारी कोतवाली में मंझनपुर एसडीएम राजेश चंद्रा, सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक व कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित लोगों संग बैठक की। उन्हें भी पंफलेट दिए गए। उनके बयान का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। बयान में अमन-चैन की अपील की गई थी। वहीं नेवादा ब्लॉक परिसर में बीडीओ ने ग्राम प्रधानों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां भरत भूषण द्विवेदी, विनोद मिश्रा, पिंटू सिंह, एहसान, राजकुमार बाजपेई, ओम प्रकाश मौर्य, विनोद दुबे, प्रदीप डब्बू, श्याम सिंह, राजेश कुमार, अजय सिंह, सुनील यादव, अंशुमान सिंह, शशांक सिंह, अखिलेश सोनी, विनय सिंह, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे। मंझनपुर विकास खंड कार्यालय में सदर प्रमुख हरिमोहन यादव व बीडीओ रामजी जायसवाल ने बैठक कर प्रधानों को जागरूक किया और उन्हें भी पंफलेट दिए गए। प्रमुख ने कहा कि कानून से किसी समुदाय को खतरा नहीं है। लोग अफवाहों को छोड़कर तरक्की की सोचें तो बेहतर होगा। अन्य ब्लॉक कार्यालयों में भी बैठकें की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed