फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vigilance team raids in bharwari

भरवारी में विजलेंस टीम का छापा

Tue, 14 Jul 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
भरवारी (ब्यूूरो)। कस्बे में सोमवार को बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आधा दर्जन लोग घरेलू कनेक्शन का उपयोग दुकानों में करते पाए गए। सभी के खिलाफ दस-दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। छापेमारी के दौरान अफसरों की चेयरमैन से तीखी झड़प भी हुई। इस दौरान पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में चोरी से बिजली जलाने के साथ ही लोग घरेलू कनेक्शन का उपयोग दुकानों में भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए सोमवार को विजलेंस टीम के प्रभारी संगमलाल मिश्रा  ने भरवारी कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंनें गौरा रोड में घरेलू कनेक्शन लेकर दुकान की बिजली जला रहे विनोद कुमार और रामजी रस्तोगी समेत आधा दर्जन लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


 सभी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। इस बीच नई बाजार में एक नाश्ते की  दुकान पर चेकिंग के दौरान नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता पहुंच गए। कार्रवाई को लेकर उनकी अफसरों से तीखी झड़प हुई। चेयरमैन ने बताया कि विभाग के अधिकारी कनेक्शन बढ़वाने के बजाए लोगों के खिलाफ सीधे कार्रवाई कर रहे थे। यह व्यापारियों का उत्पीड़न करने के दायरे में आता है। ऐसा कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसी का विरोध किया गया है। अफसरों ने व्यापारियों और आम लोगों का उत्पीड़न करना बंद नहीं किया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इधर, छापेमारी को लेकर पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed