फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vidya Bharti dominated on the first day of the cricket competition

Kaushambi News: क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन विद्या भारती का रहा दबदबा

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti dominated on the first day of the cricket competition
स्टेडियम क्रिकेट टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराती जिलां पचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व अन्य। स
मंझनपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार से जिला स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय ) व विद्या भारती की टीम ने एक-एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इनके बीच हुए मुकाबले में विद्याभारती ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच विद्या भारती व रिजवी कॉलेज के बीच खेला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व ओलंपिक संघ जिलाध्यक्ष डाॅ. अरुण केसरवानी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबला शुरू कराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर विद्या भारती ने रिजवी को पहले खेलने का अवसर दिया। रिजवी की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 49 रन बनाया। कार्तिकेय ने 16 गेंद में नौ रन, मंजीत ने 18 गेंद में सात रन, प्रिंस ने नौ गेंद में आठ रन, गोलू ने 14 गेंद में नौ रन बनाए। वहीं विद्याभारती के अंकित, अनुराग व कार्तिकेय ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी विद्याभरती की टीम ने तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आदित्य सिंह ने छह गेंद में 10 रन, अमित पांडेय ने 17 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। टीम के अन्य खिलाड़ी दहाई अंक पार नहीं कर सके।
दूसरा मुकाबला जेएनवी व सनराइजेज स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें सनराइजेज की टीम 6.4 ओवर में 23 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें आदित्य सिंह, अमित व शिवम ही खाता खेल सके। अन्य खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। नवोदय विद्यालय ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसके बाद नवोदय विद्यालय व विद्याभरती के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।

विद्याभारती की टीम ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया। विद्याभारती के खिलाड़ी अंशुमान ने 20 गेंद में 20 रन और गेंदबाजी में दो विकेट लिया। इस तरह अंशुमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक की भूमिका में कौशिक पाल व स्कोरर आशुतोष पाल, अंपायर नितिन पाल व अनुराग सागर रहे।
इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, मो.जावेद, हिमांशु पाल, संदीप कुमार, संतोश कुमार, अरबिंद मौर्या, आलोक, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed