फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of policeman's liquor party goes viral, department embarrassed

Kaushambi : पुलिसकर्मी के दारू पार्टी का वीडियो वायरल, महकमा शर्मशार

Mon, 26 Feb 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

रविवार रात सोशल मीडिया पर सरायअकिल कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर राधेमोहन श्रीवास्तव का वर्दी में दारू पीते एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दीवान सरायअकिल के अमन सोनी नामक युवक के साथ बैठकर एक रेस्टोरेंट में दारू का पैग लगाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी के दारू पार्टी का वीडियो रविवार रात को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस महकमे को शर्मशार होना पड़ रहा है। अब देखना है कि प्रशासन उपरोक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है।

विज्ञापन





विज्ञापन





रविवार रात सोशल मीडिया पर सरायअकिल कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर राधेमोहन श्रीवास्तव का वर्दी में दारू पीते एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दीवान सरायअकिल के अमन सोनी नामक युवक के साथ बैठकर एक रेस्टोरेंट में दारू का पैग लगाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बीच किसी शख्स ने उनके दारु पार्टी का वीडियो बनाकर ट्वीटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया।दीवान की करतूत देखकर पुलिस महकमे को शर्मशार होना पड़ रहा है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है, संभवतः जल्द ही दीवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed