फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of chasing a youth with slippers goes viral, police investigating the matter

Kaushambi : महिला पंचायत सहायक ने पुरुष पंचायत सहायक को चप्पल लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 04:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 04:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक महिला के चप्पल लेकर युवक को दौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक महिला से बचने के लिए हाल में रखी मेज का चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन
Video of chasing a youth with slippers goes viral, police investigating the matter
भगवतपुर ब्लॉक में महिला पंचायत सहायक ने पुरुष पंचायत सहायक को चप्पल से मारा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक महिला के चप्पल लेकर युवक को दौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक महिला से बचने के लिए हाल में रखी मेज का चक्कर लगा रहा है। वायरल वीडियो भगवतपुर ब्लाॅक सभागार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज के भगवतपुर ब्लाॅक सभागार में एक महिला चप्पल लेकर युवक को दौड़ा रही है। युवक महिला के मार से बचने के लिए सभागार में रखी बड़ी मेज का चक्कर लगा रहा है। जबकि, एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है। वहीं, चार युवक और एक महिला खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। इस बीच महिला एक बर चप्पल खींच कर मारती भी है। इस दौरान दो लोग घटना का वीडियो बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक वीडियो 42 सेकंड का जबकि, दूसरा वीडियो 26 सेकंड का है। हालांकि वायरल वीडियो को अमर उजाला पुष्टि नहीं कर रहा है। चर्चा है कि वीडियो में दिख रही महिला सोरावं ब्लाॅक के पड़िला गांव की पंचायत सहायक है। महिला पुरुष पंचायत सहायक से किसी बात को लेकर नाराज बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed