फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vehicles collided with trucks parked in Saini flyover, one serious

Kaushambi News: सैनी फ्लाई ओवर में खड़े ट्रक से भिड़े वाहन, एक गंभीर

Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided with trucks parked in Saini flyover, one serious
सैनी ओवर ब्रिज में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर। संवाद
सैनी फ्लाई ओवर में खड़े ट्रक से भिड़े वाहन, एक गंभीर
विज्ञापन

- प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार को आधी रात के बाद हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार को आधी रात फ्लाई ओवर पर खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम और ट्रेलर टकरा गए। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोट आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों के मलबे को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
शनिवार आधी रात के बाद प्रयागराज की तरफ से जा रहा ट्रक सैनी फ्लाई ओवर में खड़ा था। इस दौरान कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डीसीएम का डाला आधी रोड तक आ गया। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गया। घटना में ट्रेलर चालक राजस्थान के अलवर निवासी राजाराम को चोट आईं हैं। इसकी वजह से करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रेलर चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर जेके शर्मा का कहना है कि क्रेन से वाहनों के मलबे को हटवाया गया है। ट्रक चालक ने बताया गाड़ी का इंजन गर्म हो गया था। इसकी वजह से वह ट्रक साइड में लगा रहा था तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

-----
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज निवासी राजा मौर्या किसी काम से शनिवार को प्रयागराज गए थे। देर शाम वापस लौटते वक्त रसूलपुर कोईलहा के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राजा को गंभीर चोट आईं। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद कार सवार गाड़ी सहित भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाइक की टक्कर से युवक जख्मी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के बघेलापुर निवासी मनोज कुमार शुक्रवार की शाम साइकिल से खेत की तरफ गया था। वापस लौटते वक्त गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइक सवार बसोहनी निवासी सज्जन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद

--------
तेज रफ्तार वाहन से बाइक सवार जख्मी
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के धाता गांव का मोहित कुमार रविवार सुबह प्रयागराज से बाइक लेकर मंझनपुर आ रहा था। गिरसा तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed