{"_id":"60df65e18ebc3eb348131e92","slug":"vaccine-shortage-persists-cluster-campaign-raged-kaushambi-news-ald309911839","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत बरकरार, क्लस्टर अभियान हुआ धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की किल्लत बरकरार, क्लस्टर अभियान हुआ धड़ाम
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की किल्लत लगातार बनी हुई है। नतीजतन दूसरे दिन भी कलस्टर एप्रोच अभियान नहीं शुरू नहीं हो सका। शनिवार को 42 केंद्रों पर सिर्फ 3062 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी है। दोपहर में ही कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को बिना टीका लगवाए ही बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को भी समस्या रहने की आशंका है।
तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से जिले भर में महाअभियान चलाकर वैक्सीनेशन की तैयारी की थी।
मगर, बुधवार को महज 3100 डोज मिलने के कारण अभियान शुरू होने से पहले ही धड़ाम हो गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि कलस्टर एप्रोच अभियान के तहत सभी ब्लॉकों के लिए माइक्रोप्लान तैयार कराकर करीब 80 बूथों पर वैक्सीनेशन कराने की तैयारी थी। योजना के तहत रोजाना करीब 10 हजार लोगों का टीकाकरण होना था।
मगर वैक्सीन के अभाव में अभियान शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार को भी यही समस्या बनी रही। इस दिन 42 स्थानों पर सत्र आयोजित कर 3062 लोगों को टीका लगाया जा सका। इनमें 18 से 45 वर्ष के 2639 युवाओं को टीके की पहली डोज तथा 426 को दूसरी खुराक शामिल है। उधर, टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर मारामारी मची रही। ज्यादातर केंद्रों पर दोपहर बाद ही वैक्सीन की डोज समाप्त हो गई थी। नतीजतन लोग टीका लगवाए बगैर ही बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
सिर्फ 2400 डोज बची वैक्सीन, 37 केंद्रों पर आज लगेगा टीका
वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंदप्रकाश मणि ने बताया कि स्टोर में अब केवल 2400 डोज वैक्सीन बची है। शनिवार को 37 केंद्रों पर सत्र आयोजित कर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।