{"_id":"5fff4a1d8ebc3e32f455d3f3","slug":"vaccination-will-be-done-on-eight-health-centers-on-16-january-kaushambi-news-ald296643282","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी को आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी को आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा टीका
विज्ञापन

मंझनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। प्रशिक्षण से लेकर टीकाकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री 16 जनवरी को वैक्सीन लांच करेंगे। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वैक्सीन लांचिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए जिले के सभी आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर एलईडी टीवी की व्यवस्था कर दी गई है। टीकाकरण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा, कनैली, सिराथू, आलमचंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर, सरसवां, चायल और नेवादा आदि केंद्रों का चयन किया गया है, लेकिन 16 जनवरी को पहले दिन जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि वैक्सीन लांचिंग के दौरान होने वाले वेब कास्टिंग को देखने के लिए सभी केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया है। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पोर्टल पर आधारित है। इससे हर दिन कोविड पोर्टल को अपटेड किया जा रहा है। जिससे कि वैक्सीनेशन की जानकारी हर किसी को मिलती रहे।