फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   vaccination in kaushambi

छूटे हुए हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्करों को अब आसान नहीं होगा टीका लगवाना

Sat, 10 Apr 2021 08:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
vaccination in kaushambi
vaccination in kaushambi
मंझनपुर। समय से टीकाकरण न कराने वाले निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को अब कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने यह फैसला 45 वर्ष तक के कर्मचारियों के संबंध में लिया है। दरअसल, बार-बार सूचना के बाद भी यह कर्मचारी अब तक टीका लगवाने नहीं पहुंचे। दो चरण के टीकाकरण के बाद तीसरे चरण में भी इनको मौका दिया गया, लेकिन इन्होंने उदासीनता बरती।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के 5964 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के लिए चिह्नित किया गया था। जबकि दूसरे चरण में 4621 फ्रंटलाइन वर्कर्स चिह्नित किए गए थे। इनमें पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी वर्कर, राजस्वकर्मी आदि शामिल थे। तीसरे चरण में बुजुर्गों को टीका लगाया गया। पहले और दूसरे चरण में टीकाकरण के लिए बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ काफी संख्या में फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण नहीं कराया। इनको तीसरे चरण में भी मौका दिया गया। इसके बाद भी जिले में एक हजार से ज्यादा हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 18584 हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्करों की तुलना में अब तक 9544 ने ही टीका लगवाया है। सरकार ने उदासीनता बरतने वाले इन कर्मचारियों को अब वैक्सीन नहीं लगाने का फैसला किया है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था 45 वर्ष की आयु तक के कर्मचारियों के लिए लागू की गई है। अब इन कर्मचारियों को सामान्य लोगों की तरह ही टीका लगवाना होगा। या फिर वह निजी अस्पतालों में शुल्क अदा करके टीका लगवा सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में विभाग अध्यक्ष से प्रमाणित कराने के बाद ही हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्करों में शामिल उक्त सरकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed