फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Urban Ayushman Arogya Mandir named after people wandering for treatment

Kaushambi News: नाम का अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, इलाज के लिए भटक रहे लोग

Sun, 01 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Urban Ayushman Arogya Mandir named after people wandering for treatment
नगर पंचायत अजुहा में स्थापित अर्बन आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र संवाद
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले में 10 अर्बन आयुष्मान आरोग्य केंद्र में से अब तक आठ केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। सिराथू क्षेत्र के अजुहा, सिराथू और कड़ा नगर पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन नगर पंचायतों में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि, जमीन पर व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन


अजुहा स्थित आरोग्य मंदिर में डॉक्टर की नियमित तैनाती न होने के कारण यह केंद्र सप्ताह में केवल तीन दिन ही खुल पाता है। वहीं, दारानगर कड़ाधाम में आरोग्य मंदिर का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सिराथू तहसील के तीन नगर पंचायतों में संचालित हो रहे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की पड़ताल की। इस दौरान आरोग्य मंदिरों में काफी अव्यवस्थाएं सामने आईं है। दोपहर करीब 12 बजे अजुहा स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉ. जयप्रकाश और कर्मचारी शैलेंद्र कुमार मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आकाश कुमार, रमेश यादव, लोकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि सप्ताह में केवल मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही यहां ओपीडी चलती है। बाकि दिनों में केंद्र पर ताला लटका रहता है।
वहीं, सिराथू स्थित अर्बन आरोग्य मंदिर में सुबह 11 बजे डॉ. अंबिकेश और एक कर्मचारी मौजूद मिले। यहां ओपीडी में सर्दी-जुकाम से पीड़ित करीब पांच मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, अस्पताल में पेयजल और मरीजों के बैठने की व्यवस्था नहीं दिखी।
चिकित्सक ने बताया कि केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहा है और अब तक पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। कस्बे के चिंरौजी लाल, कल्पनाथ पांडेय और प्रियांशु ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता। कई बार डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ ही इलाज करता है, जिससे मरीजों को संतोषजनक उपचार नहीं मिल पाता।
उधर, नगर पंचायत दारानगर कला धाम में अब तक अर्बन आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नहीं हो सका। कस्बे के श्री नारायण मिश्रा, लवलेश कुमार, अमरीश और जगदीश कुमार ने बताया कि इलाज के लिए इस्माइलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है।
इस्माईलपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद साउथ ने बताया कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नियमित संचालन के लिए कड़ाधाम क्षेत्र में भवन की तलाश की जा रही है। अजुहा अर्बन केंद्र में डॉक्टर की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
--------
स्टाफ नर्स न होने से महिला मरीज परेशान
फोटो- 60
भरवारी। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघिया व बिसारा में स्टाफ नर्स की तैनाती न होने से इलाज कराने आने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी के बावजूद मरीजों का इलाज किया जा रहा है। औसतन प्रतिदिन 30 से 40 मरीज केंद्रों पर पहुंचते हैं। इस दौरान सपोर्टिंग स्टाफ उमेश चंद्र व हरिश्चंद्र मौजूद रहे।

-------
:: भरवारी और अजुहा के अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के डॉक्टरों को एक जनवरी से 31 तक के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ड्यूटी लगा दी गई थी। अब उनकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है। वह एक-दो दिन में वापस अपने केंद्र पहुंच जाएंगे। दो केंद्रों के लिए भवन मिल गया है। जल्द ही इसका संचालन करा दिया जाएगा। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed