फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar over manure committees

खाद को लेकर समितियों में हंगामा

Tue, 13 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar over manure committees
खाद के लिए जिले की सभी 64 साधन सहकारी समितियों में हफ्तेभर में हंगामा मचा है। एक-एक बोरी खाद के लिए किसान मारपीट पर उतारू हैं। सोमवार को भी मंझनपुर, पइंसा, शमसाबाद, बेरौंचा आदि समितियों में खाद को लेकर किसानों में धक्कामुक्की होती रही। दिनभर हंगामे के बाद शाम को सैकड़ों किसान खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन


कौशाम्बी में गेहूं की फसल का रकबा करीब 66 हजार हेक्टेयर है। इसके लिए किसानों को 34 हजार मैट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत होती है। खाद उपलब्ध कराने को जिले में 64 साधन सहकारी समितियां खोली गई है। पर, समितियों में जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं है। एआर कोआपरेटिव दयानंद प्रसाद ने बताया कि अब तक जिले को सिर्फ 6 हजार मीट्रिक टन यूरिया मिल पाई है। इसमें 10-20 टन यूरिया सभी समितियों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


 पर, समितियों में आलम यह है कि 200 सौ बोरी यूरिया आने पर उसे लेने के लिए 500 किसान जुट जाते हैं। ऐसे में खाद के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। खाद के लिए समितियों में यह मारामारी का सिलसिला हफ्तेभर से चल रहा है। सोमवार को भी मंझनपुर, पइंसा, शमसाबाद, बेरौंचा आदि समितियों में दिनभर हंगामा होता रहा। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी किसान खाद के लिए हाथापाई पर उतारू नजर आए। दिनभर धक्का-मुक्की करने के बाद भी समितियों से सैकड़ों किसानों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा है। बेरौंचा समिति पर खाद लेने के लिए सोमवार को सुबह से लाइन लगाकर खड़े राजकुमार, विनोद कुमार, राजन, राम बहोरी, राम लखन, ओम नारायण, जय प्रकाश ने बताया कि 4 दिनों से पूरा दिन खाद के लिए परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सारा दिन खाद के इंतजार में समितियों में बीत रहा है। पर, शाम को बैरंग ही घर जाते हैं। मामले में एआर कोआपरेटिव का कहना है कि खाद की कमी से समस्या है। जिलाधिकारी के माध्यम से निदेशक सहकारिता को मांगपत्र भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को जरूरतभर खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed