फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar in the panchayat of rape case, assault

दुष्कर्म मामले की पंचायत में हंगामा, मारपीट

Sun, 08 May 2022 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the panchayat of rape case, assault
कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार को दुष्कर्म मामले में सुलह-समझौते को लेकर जुटी पंचायत में जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता व आरोपी के घरवाले एक दूसरे से लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष शादी के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली इलाके के एक गांव में फतेहपुर की युवती ब्याही है। युवती के भाई का उसकी ससुराल अक्सर आना जाना होता था। बृहस्पतिवार को भी विवाहिता का भाई अपनी बहन की ससुराल आया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती घर से शौच के लिए निकली और काफी देर तक नहीं लौटी।
विज्ञापन

युवती के घरवाले खोजबीन कर रहे थे, तभी दोनों गांव के बाहर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। घटना के बाद युवक मौके से भागने में सफल रहा। लड़की के घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। शनिवार को इसी मामले को लेकर लड़के घरवालों को पइंसा बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बात होने लगी। सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी तो लड़का पक्ष के लोग मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे कारण हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को अपने साथ ले गई है। लड़की के घरवालों का कहना है युवक ने जबरन दुष्कर्म किया है। उन्होंने नामजद तहरीर दी। वहीं लड़का पक्ष के लोग मारपीट व छिनैती का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाबत पइंसा इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed