फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar in ARTO office regarding recovery, video viral

Kaushambi News: वसूली को लेकर एआरटीओ दफ्तर में हंगामा, वीडियो वायरल

Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar in ARTO office regarding recovery, video viral
एआरटीओ कार्यालय में हंगामे के दौरान सपा नेता से बात करते आरआई कौशल सिंह
मंझनपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बुधवार को कथित वसूली को लेकर हंगामा हो गया। सपा नेता का आरोप है कि एआरटीओ दफ्तर में बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। बाद में आरआई ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सिराथू निवासी सपा नेता सुमित पांडेय का कहना है कि वह अपने भांजे का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गए थे। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचते ही बिचौलियों ने उन्हे घेर लिया और आरआई के नाम पर रिश्वत की मांग करते हुए डीएल बनवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह संबंधित पटल पहुंचे और बगैर रिश्वत के डीएल बनाने के लिए कहा। इसे लेकर पटल बाबू और सपा नेता में बहस होने लगी।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आरआई कौशल किशोर अपने कक्ष से बाहर आ गए। उन्होंंने समझाबुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। इस बाबत एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल का कहना है कि उनकी गैर मौजूदगी में घटना हुई है। रिश्वत का आरोप बेबुनियाद है। फिर भी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed