फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar at Anganwadi center after death of newborn

Kaushambi News: नवजात की मौत के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा

Mon, 21 Oct 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 21 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Anganwadi center after death of newborn
भरवारी के गौरा में नवजात जिया की मौत के बाद गमजदा परिजन। स्रोत: सोशल मीडिया
नगर के गौरा रोड मोहल्ले में रविवार सुबह एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित घर वालों ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर हंगामा भी किया। अस्पताल अधीक्षक के समझाने पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले राजा सरोज की पत्नी श्रीमती ने 30 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया था। रविवार की सुबह अचानक नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

श्रीमती ने बताया कि शनिवार को नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची को टीका लगवाया था। इसी के बाद उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी सिराथू के अधीक्षक डॉ. औचित्य सिंह ने आकर परिजनों से बातचीत की। उन्हें समझाया कि टीका लगने से कोई नुकसान नहीं होता। मौत के दूसरे कारण हो सकते हैं। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कई बार बच्चे सडन इंफेंट डेथ सिंड्रोम (एक महीने से लेकर एक वर्ष या उससे कम उम्र के स्वस्थ दिखने वाले शिशु की एक एकाएक और अप्रत्याशित मौत) के शिकार होते हैं। ऐसे में अचानक उनकी मृत्यु हो जाती है।

सीएमओ के मुताबिक संभव है कि इस घटना में भी ऐसा ही हुआ होगा। क्योंकि, बच्ची के साथ अन्य कई बच्चों का भी टीकाकरण हुआ था। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वह सब स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन मान गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed