फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP: Three killed in a road accident in Kaushambi, six people were riding a bike

यूपी : कौशाम्बी में सड़क हादसे में तीन की मौत, एक बाइक पर सवार थे छह लोग

Tue, 25 Apr 2023 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 01:23 AM IST
सार

कोखराज कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक पर छह सवारियां बैठाना दुर्घटना का सबब बन गया। ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
UP: Three killed in a road accident in Kaushambi, six people were riding a bike
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला

विस्तार

कोखराज कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक पर छह सवारियां बैठाना दुर्घटना का सबब बन गया। ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इसी प्रकार सिराथू में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के सिगुरी गांव निवासी शिवकुमार (32) ईंट-भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार को वह अपनी पत्नी अनीता (30), बेटी शिवानी (7), सुहानी (3), बेटा अनमोल (06 माह) व साढ़ू की बेटी अंजली (12) पुत्री हनुमान निवासी टिकरा (चाकवन) को एक ही बाइक पर बैठाकर शक्ति पीठ शीतला धाम कड़ा गया था।

विज्ञापन


मां के दरबार में बेटे अनमोल का मुंडन कराने के बाद सभी लोग वापस घर आ रहे थे। रास्ते में शाम पांच बजे कशिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर कानपुर की तरफ से आए ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। शिवकुमार, उसकी बेटी सुहानी और साढ़ू की बेटी अंजली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अनीता, बेटी शिवानी व अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सैनी कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। गरई निवासी रामराज (30) व उसके साढ़ू की पत्नी-बच्चों को रविवार की रात ट्रेन से दिल्ली जाना था। शाम को वह अपनी पत्नी मनीषा को घर से लेकर ससुराल चतुरीपुर पहुंचा। यहां पत्नी को छोड़ने के बाद साढ़ू की बेटी पायल (16) व माही (7) को लेकर रेलवे स्टेशन सिराथू आ रहा था।

कांशीराम कॉलोनी के पास नहर रोड पर कड़ाधाम निवासी हंसराज पटेल (22) की बाइक से रामराज की बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रामराज और हंसराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोमवार की देर शाम एसआरएन प्रयागराज में माही ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed