{"_id":"683b50d3fbd1b943570276bc","slug":"up-board-marks-and-certificates-will-come-on-monday-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-126228-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: सोमवार को आएंगे अंक और प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: सोमवार को आएंगे अंक और प्रमाणपत्र
Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब छात्रों को प्रमाणपत्र की जरूरत है। इसके बिना उनके दूसरे विद्यालय में प्रवेश समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन प्रमाणपत्र मान्य हैं। इसके बाद भी छात्रों को फिजिकल प्रमाणपत्र की जरूरत है। कुछ विद्यालय नामांकन के बाद इनकी मांग कर रहे हैं। वहीं, हाई स्कूल में दूसरे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी प्रमाणपत्र चाहिए।
यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिले के 20940 बच्चों ने हाईस्कूल व 21568 बच्चों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा में बैठने वाले बच्चों को अब प्रमाणपत्र का इंतजार है। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी ने बताया कि सभी विद्यालय के प्रमाणपत्र 15 जून से पहले स्कूलों में पहुंच जाएगा।