फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   up board exam news manjhanpur

यूपी बोर्ड की जांची जाएंगी चार लाख कापियां

Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
up board exam news manjhanpur
कौशाम्बी
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में शुरू होगा। गुरुवार को दस-दस कापियों की जांच मॉडल के तौर पर की गई। ओसा में कुल चार लाख कापियां जांची जाएंगी। इसके लिए एक हजार से ज्यादा परीक्षक मूल्यांकन के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार से कापियाें की जांच शुरू होगी। हाईस्कूल की ढाई लाख कापियां आई हैं। हाईस्कूल की कापियां जांचने के लिए 94 प्रधान परीक्षक और 939 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं। इंटरमीडिएट की डेढ़ लाख कापियां आई हैं। इन कापियों को जांचने के लिए 36 उप प्रधान परीक्षक और 336 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं। कालेज के प्रधानाचार्य सीएल चौधरी ने बताया कि परीक्षकों के लिए सारे इंतजाम कर दिए गए हैं। हर कमरे में कच्चे घड़े में पानी भरवाकर रखा जाएगा। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति न होने पर जनरेटर चलेगा ताकि भीषण गर्मी में परीक्षकों को पंखे की हवा मिलती रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि कैंटीन की भी व्यवस्था की गई है। गुरुवार को दस-दस कापियां जांचने के लिए मॉडल के तौर पर दी गई हैं। शुक्रवार से कापियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन


अव्यवस्था पर संघ ने जताई नाराजगी
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को ओसा स्थित केंद्र में शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों ने संघ के माध्यम से शिकायत की थी कि मूल्यांकन केंद्र में व्यवस्थाएं नहीं हैं। इस पर संघ ने नाराजगी भी जताई। इसको लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुहर्रम अली की अगुवाई में शिक्षकों की बैठक गुरुवार को मंझनपुर में हुई। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन शुक्रवार को ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में होगा। मूल्यांकन केंद्र में जाने वाले परीक्षकों के लिए पेयजल, बिजली, पंखा आदि का भरपूर इंतजाम नहीं किया गया है। इसके साथ ही पिछले साल के मूल्यांकन का पारिश्रमिक अविलंब भुगतान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed