फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board: 3308 in the first shift and 1163 in the second shift left the exam

यूपी बोर्ड : पहली पाली में 3308 व दूसरी पाली में 1163 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 3308 in the first shift and 1163 in the second shift left the exam
पहली पाली में 3308 व दूसरी पाली में 1163 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

-अपर शिक्षा निदेशक ने बोर्ड परीक्षा का लिया जाएजा
न्यूज संवाद एजेसी
मंझनपुर। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा हुई। पहली पॉली में 3308 व दूसरी पाली में 3341 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अपर शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही नकलविहीन पारदर्शी परीक्षा की हिदायत दी। चेताया कि गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई कर दी जाएगी।
पहली पॉली में हाईस्कूल विज्ञान व इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्र ने बताया कि हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा में 23427 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3086 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर के मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा में 1785 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 222 ने परीक्षा छोड़ी है। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा में 9773 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1163 ने परीक्षा छोड़ी दी। इंटर की परीक्षा के दौरान अपर शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। चेताया कि नकल करने पर संबंधित छात्र व छात्रा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
स्मार्टफोन से विद्यार्थियों को मिलेगी विश्व स्तर की जानकारी
महामाया विद्यालय दौसा के विद्यार्थियों को दिए गए स्मार्टफोन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर । युवा तकनीकी सशक्तिकरण के लिए महाविद्यालय ओसा में स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से लैस करना चाहती है। इसके मद्देनजर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटॉप दिया जा रहा है। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने महाविद्यालय के 48 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया। जिन्हें स्मार्टफोन दिया गया, उनमें बीए तृतीय वर्ष की अफरीन जहरा, अंजू देवी, अपूर्वा श्रीवास्तव, आरती पाल, अस्मिता पांडेय, ज्याति देवी अजमीन नकवी, जिया त्रिपाठी, ममता देवी, मोनिका सिंह, नीतू देवी निशा देवी, प्रद्युम्न कुमार, प्रतिमा देवी, प्रीति देवी, पुष्पाजंलि देवी, राली, रीना मौर्या, रुमा देवी, सरस्वती देवी सविता देवी, शकुन्तला देवी, सलीमा मंसूरी, शालीनी पटवा, सुशीला देवी तथा बीकाम तृतीय वर्ष की आंकाक्षा देवी, आकांक्षा शाहू, अंकिता शाहू, फहुम बानो और बीएससी तृतीय वर्ष की प्रेरणा सिंह, मयंक चतुर्वेदी विनीता कुशवाहा स्वेच्छा सिंह कौशिल्या देवी राजलक्ष्मी प्रीति मौर्य शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि लैपटॉप व स्मार्टफोन के जरिए विद्यार्थी विश्व स्तर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट फोन नोडल प्रभारी डॉ अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नीलम बाजपेयी, डॉ. भावना केशरवानी, डॉ. रीता दयाल, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रमेश चन्द्र, डॉ. सन्तोष मालवीय उपस्थित रहें।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed